गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व
सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होया
- 2018-11-21 10:16 UTCसिख धर्म के प्रथम गुरु व ईश्वर स्वरुप श्री गुरु नानक देव जी का जन्म लाहौर के तलवंडी नामक स्थान पर वर्ष 1469 में पिता मेहता कालू राम के घर माता तृप्ता की पावन कोख से कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हुआ। श्री गुरु नानक देव जी की पावन जन्म स्थली अब पाकिस्तान में ननकाना साहिब के नाम से प्रचलित है।