बांग्लादेश में तेज होगी टकराव की राजनीति
हसीना की बड़ी जीत कट्टरपंथ को बढ़ावा दे सकता है
-
2019-01-02 13:05 UTC
30 दिसंबर को बांग्लादेश में हुए आम चुनावों में अवामी लीग की अगुआई वाली जातीय ऐक्य फ्रंट ने भारी जीत हासिल की। इतने बड़े पैमाने पर हुई जीत ने कई लोगों की भौहें चढ़ा दी हैं। 300 सदस्यीय संसद में 299 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। जातीय ऐक्य फ्रंट ने उनमें से 288 और अवामी लीग (एएल) ने तो अकेले 259 सीटें जीतीं। विपक्षी राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा ने सिर्फ सात और निर्दलीय ने 4 सीटें जीतीं। बांग्लादेश के जन्म के बाद यह 11 वां आम चुनाव था।