जयललिता के निधन के एक साल
शून्य अभी भी भरा नहीं
-
2017-12-08 11:30 UTC
जयललिता के निधन के एक साल हो गए है। उनकी पार्टी के टूटने के भी एक साल पूरे होने वाले है। जयललिता की सबसे नजदीक रहीं शशिकला अभी जेल मेेेेें हैं। अपनी जगह जिस पन्नीरसेल्वम को अपनी अनुपस्थिति में जयललिता मुख्यमंत्री बना दिया करती थीं, वह पन्नीरसेल्वम उनके निधन के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए थे, लेकिन उस पद पर वे ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए। मुख्यमंत्री पद पर आज पलानीसामी हैं, जबकि पन्नीरसेल्वम उपमुख्यमंत्री हैं।