प्रेस की स्वतंत्रता, जागरूकता एवं निर्भीकता लोकतंत्र के हित में जरूरी
निष्पक्ष, निर्भीक एवं जागरूक पत्रकार ही देश को बचा सकते है
-
2017-11-29 12:11 UTC
लोकतंत्र के जागरूक स्तंभ मीडिया की भूमिका सदा से ही महत्वपूर्ण रही है। आजादी से लेकर वर्तमान परिवेश में समय- समय पर बदलते हालात एवं सच्चाई से देश के आमजन को अवगत कराना एवं उन्हें जागरूक बनाना पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सदा से रहा है। इस दिशा में इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया दोनों की भूमिका सराहनीय है जिसकी वजह से आज हर छोटी से छोटी घटना की खबर आमजन तक पहुंच जाती है।