विमुद्रीकरण का उत्तरी बंगाल पर बुरा असर
ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थिर हो गई है
-
2016-11-22 10:24 UTC
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों पर केन्द्र की नोटबंदी के फैसले का बहुत बुरा असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा खराब असर खेती पर पड़ रहा है। रोजाना हो रहे नुकसान करोड़ों का है, क्योंकि इसके कारण उत्पादन और रोजगार दोनो प्रभावित हो रहे हैं।