पश्चिम एशिया में बदलते समीकरण: नई दोस्तियां और नयी चुनौतियां
न्यूक्लियर कवच से लेकर नए गठबंधनों तक: वैश्विक कूटनीति की नई दिशा
-
2025-09-29 12:54 UTC
क्या विश्व कूटनीति में नये समीकरण उभर रहे हैं। नई दोस्तियां हो रही हैं, नए समझौते हो रहे हैं और इनके केंद्र में पश्चिमी एशिया व एशिया है। जिस तरह से देशों के बीच पुनर्मिलन व नई संरचनाएं हो रही है, उसमें इस बात की प्रबल संभावना है कि इससे न्यू वर्ल्ड ऑडर भी आकार ले सकता है। विश्व व्यापार में जी-7 देशों का दबदबा कम होना और जी-20 का प्रभाव बढ़ना क्या इसका सूत्रधार है। जी-20 के देशों का बढ़ता दायरा, यहां की बड़ी जनसंख्या, परचेजिंग पावर पैरिटी यानी खरीद व बड़ा बाजार, दुनिया के इस हिस्से को प्रभावशाली बना रहा है।