उत्तर प्रदेश
दूसरे दौर में मुस्लिम मतदाता ज्यादा महत्वपूर्ण
पहले दौर के मतदान से भाजपा कार्यकत्र्ता मायूस
-
2017-02-14 16:47 UTC
लखनऊः 15 फरवरी को हो रहा मतदान मुस्लिम कार्ड के नजरिये से ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह चुनाव 11 जिलों में हो रहा है, जहां 67 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां अखिलेश यादव और मायावती अपनी उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए मुस्लिम मतदाताओं पर निर्भर कर रहे हैं, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए हिन्दुओं के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर भरोसा कर रहे हैं।