रेल सेवाओं में सुधार की आस
- 2016-07-01 08:16 UTCयात्री सेवा और सुविधाओं का विस्तार और उसमें गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए किए गए प्रयासों का असर यात्रियों को एक जुलाई से दिखने लगेंगे। वर्तमान में तत्काल टिकट की वापसी पर कुछ भी नहीं मिलने वाले ढेले की जगह अब रेलवे 50 प्रतिशत तक की धन वापसी करेगी। यह कदम रेलवे ने यात्रियों को रेलवे की यात्रा छोडक़र दूसरे विकल्प की तलाश करने वालों को आकर्षित करने के लिए प्रारंभ करने का मन बनाया है। एक अन्य कारणों में यह भी हो सकता है कि रेलवे को सुविधाओं से लैस और मैत्रीपूर्ण सेवा प्रदान करने के लिहाज से प्रतीक्षा सूची को समाप्त करना भी उपाय हो। अब सुविधा जैसी ट्रेनों में कन्फर्म या आरएसी टिकट ही जारी किए जाएंगें। इसके अलावा अन्य ट्रेनों के प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को सुविधा ट्रेन से अपने गंतव्य तक पहुंचने का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।