सहयोगियों को शांत करने के लिए भाजपा सक्रिय
शाह ने उनकी शिकायतों को दूर करने के मेकैनिज्म बनाने की बात की
-
2016-02-12 10:20 UTC
भारतीय जनता पार्टी के सामने एक नई समस्या आ रही है और वह समस्या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अपने सहयोगी दलो के असंतोष से संबंधित है। उनके अनेक सहयोगी दल हैं, लेकिन उसे सबसे ज्यादा समस्या का सामना उन दलों से हो रहा है, जिनके साथ वह प्रदेशों मे सरकार चला रही है।