हिन्दू दक्षिणपंथियों ने वेमुला को आत्महत्या के लिए विवश किया
मोदी के मंत्री घोर दलित विरोधी हैं
-
2016-01-28 11:22 UTC
भरे गलों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अम्बेडकर विश्वविद्यालय के एक दीक्षांत समारोह में भाषण देते हुए कहा कि रोहित वेमुला को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया गया। प्रधानमंत्री बहुत ही भावुक होकर यह बात कह रहे थे, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किन लोगों ने रोहित वेमुला को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह जानते हैं कि वे कौन लोग थे, जिनके कारण रोहित ने आत्महत्या की। दोषी कोई और नहीं, बल्कि खुद मोदी की मंत्रिपरिषद में शामिल दो व्यक्ति हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि वे अभी भी मंत्रिमंडल में बने हुए हैं। यदि उन दोनों मंत्रियों पर मुकदमा नहीं चलाया गया, तो दोनों अपने अपने पदों पर बने भी रहेंगे।