भारत
मोदी ने कहा केंद्र-राज्य एक-दूसरे के पूरक
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री ने ग्लोबल टैलेंट पूल पर दिया जोर
-
2014-10-09 16:32 UTC
मध्यप्रदेष के इंदौर में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उन्होंने यहां वर्तमान केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं की तरह पहली बार मध्यप्रदेष की खुले तौर पर तारीफ की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि देष के विकास में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र एवं राज्य एक-दूसरे के पूरक हैं। इस अवसर पर मध्यप्रदेष के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ड्राइविंग फोर्स बन सकता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इस दिशा में उम्दा प्रयास कर रहे हैं।