Loading...
 
Skip to main content

View Articles

भारत

ओबामा को गणतंत्र दिवस पर बुलाना अच्छी बात है

अमेरिकी राष्ट्रपति को उस दिन सैन्य ताकत दिखाना गलत है
नन्तु बनर्जी - 2014-12-17 11:45 UTC
कम्प्यूटर पर युद्ध का खेल खेलने वाले बच्चों के लिए 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन के सामने सैनिक विमानों की उड़ान बहुत रोमांचित करता है। उन्हें राजपथ पर भारतीय सैन्य शक्ति का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा लगता है। जब वे देखते हैं कि हमारी सेना के लोग एक से बढ़कर एक करतब दिखा रहे हैं और उनके साथ हमारे युद्ध के सामानों को माॅडल उनकी आंखों के सामने से गुजर रहा है, तब भी वे अपने को बहुत रोमांचित महसूस करते हैं। पर यह रोमांच सिर्फ बच्चों को ही हो सकते हैं, हमारी सेना से जुड़े लोगों और विशेषज्ञों को नहीं, क्योंकि उन्हें पता है कि हमारी सैनिक तैयारियां बहुत ही कमजोर है। हमारी सेना के पास उपकरणों की भारी कमी है। यदि हम उसकी तुलना रूस, चीन, सऊदी अरब, जापान, फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड और अमेरिका से करें, तो पाते हैं कि हम उनके सामने कहीं नहीं टिकते। इसलिए हमारे जानकार लोग चाहेंगे कि जब 26 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा राजपथ पर मुख्य अतिथि के रूप में बैठे हुए हों, तो उनके सामने हम अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन नहीं ही करें, तो अच्छा हो।

नेपाल में सांवैधानिक क्रांति

नये युग का आगाज
शंकर रे - 2014-12-16 12:23 UTC
आगामी साल 22 जनवरी को नेपाल ने नये संविधान लागू करने की घोषणा कर दी गई है। वह संविधान दक्षिण एशिया का सबसे ज्यादा लोकतांत्रिक संविधान होगा। इसकी घोषणा नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने की। उनकी नेपाली कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने यह घोषणा अपनी पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारी समिति और संसदीय दल की संयुक्त बैठक में की। इस तरह से उन्होंने अपने अधिकार का अहसास अपने गठबंधन सहयोगियों को करा दिया। उनकी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने प्रस्तावित संविधान पर अपने विचार पहले ही व्यक्त कर दिए हैं। देश की अन्य अनेक पार्टियां भी उस पर कमोवेश सहमत हैं।
भारत

वकीलों की हड़ताल से जिला अदालतों का काम ठप

मंगलवार को करेंगे वकील संसद भवन को घेराव
उपेन्द्र प्रसाद - 2014-12-15 11:38 UTC
नई दिल्लीः दिल्ली की अदालतों में एक सप्ताह से काम नहीं हो रहे हैं, क्योंकि वहां के वकील हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि जिला अदालतों द्वारा सुनवाई की जाने वाली सिविल मुकदमों की राशि की अधिकतम सीमा वर्तमान 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये करने वाले कानून को संसद के इसी सत्र में पारित कर दिया जाय।
भारत

मध्य प्रदेश में दलितों के साथ भारी भेदभाव

आरक्षण के बावजूद उन्हें नौकरियां नहीं मिलतीं
एल एस हरदेनिया - 2014-12-13 17:04 UTC
भोपालः जीवन के हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश में दलितों और आदिवासियों, खासकर दलितों के साथ भेदभाव हो रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों के एक समूह ने प्रदेश की दलितों की स्थिति पर एक बहुत बड़ा सर्वेक्षण किया और पाया कि दलितों के बच्चे 70 प्रकार की बुराइयों का सामना कर रहे हैं।

भारत

सच्चे संघवाद की ओर एक बड़ा कदम

आयोग को हटाएं, इसके आदर्श को नहीं
कल्याणी शंकर - 2014-12-12 12:47 UTC
छह दशक पुराने योजना आयोग को समाप्त करने का मोदी सरकार का निर्णय एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है। प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा लाल किले से 15 अगस्त को भाषण करते हुए की थी। पिछले सप्ताह श्री मोदी ने इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की और इसके बारे में उनके विचार जाने। आशा के अनुकूल ही इस बैठक में भी राजनीति का बोलबाला रहा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के मुख्यमंत्रियों ने इसका समर्थन किया और यूपीए के मुख्यमंत्रियों ने विरोध। खासकर कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने इसका सबसे ज्यादा विरोध किया। वे नेहरू जी की इस विरासत के साथ छेड़छाड़ किए जाने के खिलाफ थे।
भारत

बार रिश्वतखोरी मामले में नया मोड़

क्या के एम मणि कानूनी पंजे में फंस रहे हैं?
पी श्रीकुमारन - 2014-12-11 10:47 UTC
तिरुअनंतपुरमः क्या केरल कांग्रेस (मणि) के अध्यक्ष के एम मणि कानूनी शिकंजे में फंसते जा रहे हैं? बार एसोशिएन के के पदाधिकारियों ने उन पर घूस लेने का आरोप लगाया है। इस आरोप से निकलने का रास्ता उन्हें दिखाई नहीं पड़ रहा है। यह तो अभी नहीं कहा जा सकता कि मणि आखिरकार कानून के शिकंजे में फंस ही जाएंगे, लेकिन जो लक्षण दिखाई दे रहे हैं, वे मणि के अनुकूल भी नहीं हैं।
भारत

जनता दल का एकीकरण

क्या करेंगे नीतीश कुमार?
उपेन्द्र प्रसाद - 2014-12-10 11:34 UTC
जनता दल की टूट से बनी पार्टियां एक बार फिर आपस में मिलकर एक बड़ी पार्टी बनने की दिशा में बढ़ रही हैं। यदि एकीकृत होकर यह पार्टियां एक दल में तब्दील हो जाती हैं, तो निश्चय ही देश के लोकतंत्र के लिए यह अच्छा होगा। इस एकीकरण के कारण जेबी पार्टियों की संख्या कुछ घटेगी और अपनी अपनी जेब में एक एक पार्टी रखकर चलने वाले नेताओं में कमी हो जाएगी। कहने की जरूरत नहीं कि जो पार्टियां आपस में मिलकर एक होने की बात कर रही हैं, वे सभी जेबी पार्टियां ही हैं।
भारत

आंध्र प्रदेश में उथलपुथल का अंत नहीं

तेलंगाना में ग्रामीण बदहाली का साम्राज्य
एस सेतुरमण - 2014-12-09 11:50 UTC
आंध्र प्रदेश के विभाजन के 6 महीने से भी ज्यादा हो गए हैं। तेलंगाना नाम के एक नये प्रदेश ने अस्तित्व प्राप्त कर लिया है। लेकिन दोनों राज्यों के बीच अनेक मुद्दों को लेकर अभी भी तनाव बना हुआ है। दोनों प्रदेशों की समस्याएं अपनी अपनी जगह अभी भी बनी हुई हैं। दोनों राज्यों के बीच आर्थिक संसाधनों के विभाजन की समस्या भी अभी बरकरार है।

प्रधानमंत्री के पूर्वाेत्तर दौरे के संभावित अच्छे नतीजे

बरुण दास गुप्ता - 2014-12-08 12:34 UTC
पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने पूर्वाेत्तर राज्यों का चार दिवसीय दौरा किया। उनका दौरा 5 राज्यों में हुआ। वे राज्य हैं- असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और नगालैंड। उसके दौरान उन्होंने लोगों को एक बड़ा संदेश दिया। वह था कि अबतक उनलोगों की उपेक्षा हुई है और अब केन्द्र उनके साथ है और उनका अब तेज विकास होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वे लगातार उनके पास आते रहेंगे और वहां की परियोजनाओ के अमल का जायजा लेते रहेंगे।
भारत

अपनी ही दवा का स्वाद चख रही है भारतीय जनता पार्टी

संसद को न चलने देना एक पुरानी परंपरा
हरिहर स्वरूप - 2014-12-06 18:38 UTC
संसद में हंगामा गलत है। लेकिन जबतक सरकार विपक्ष की वाजिब मांग को मान नहीं लेती है, तो इस तरह का हंगामा होता रहन लाजिमी है। खासकर जब विपक्ष में एकता हो जाए, तो फिर बात ही क्या है? भारतीय जनता पार्टी जब विपक्ष में थी, तो वह भी यही करती थी। उसके कारण तो पूरा का पूरा सदन तक नहीं चल पाता था।