मोदी को भारत बांग्लादेश सीमा के मसले पर आगे बढ़ना चाहिए
विपक्ष का सहयोग भी जरूरी
-
2014-12-05 11:52 UTC
बांग्लादेश के निर्माण के 40 साल से भी ज्यादा हो गए हैं और दोनों देशों के बीच सीमा संबधी मसलों के सुलझाने के प्रयास भी चल रहे हैं। पर यह दुर्भाग्य की बात है कि उन प्रयासों का अबतक कोई भी नतीजा नहीं निकल सका है। बांग्लादेश के अंदर के भारत विरोधी तत्व इसका लाभ उठाते हैं और वहां भारत विरोधी माहौल खड़ा करते हैं।