भारत
मांझी के बयान से गर्म बिहार की राजनीति
नीतीश के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं दलित मुख्यमंत्री
-
2014-11-15 10:38 UTC
जब से जीतनराम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं, लगातार अपने बयानो के कारण विवादों में बने हुए हैं। एक बयान तो उन्होंने ऐसा दे डाला है, जिससे प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है और उनके ही दल के विधायक उनसे इस्तीफा मांग रहे है। वे नीतीश कुमार से भी मांग कर रहे हैं कि जीतनराम मांझी को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया जाय। पटना के मीडिया में भी इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि श्री मांझी मुख्यमंत्री के रूप में अब कुछ दिनों के ही मेहमान हैं।