भारत
बहुजन समाज पार्टी का भविष्य
मायावती हैं निश्चिंत
-
2014-10-13 17:17 UTC
लखनऊः बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश के आम चुनावों में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर निश्चिंत हैं। पिछले लोकसभा चुनाव मे उनकी पार्टी की करारी हार हुई थी और उसका खाता तक नहीं खुल सका था। उस चुनाव के बाद 11 विधानसभाओं और एक लोकसभा चुनाव के उपचुनाव हुए थे। उसमें हिस्सा न लेकर मायावती ने एक बड़ी गलती कर दी। उस चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी जीत हासिल हुई थी और उसके कारण बहुजन समाज पार्टी का भविष्य अंधकारमय दिखाई पड़ रहा है।