भारत
कांग्रेस का सीखने से इनकार
हार के कारणों पर कोई विचार मंथन नहीं
-
2014-06-18 12:46 UTC
कांग्रेस को न तो कुछ सीखने की परवाह है और न कुछ भूलने की। उसकी पिछले लोकसभा में शर्मनाक हार हुई, लेकिन वह शर्म करने को भी तैयार नहीं है। जब पिछले साल इसने 4 प्रदेशों की विधानसभाओं में हार का सामना किया था, तो इसने कहा था कि हार के कारणों पर गहरा आत्ममंथन होगा। लेकिन उसने वैसा कुछ भी नहीं किया। यही कारण है कि उसके कुछ महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में उसे उससे भी बड़ी हार का सामना करना पड़ा।