हरियाणा में शहरी निकायों के चुनाव
पता नहीं चल पा रहा कि कौन है कितने पानी में
-
2013-06-11 10:10 UTC
हरियाणा के नवनिर्मित 7 नगर निगमों के हाल ही में चुनाव हुए। वे चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण थे कि इंडियन नेशनल लोकदल के नेता ओमप्रकाश चैटाला के जेल के जाने के बाद हो रहे थे। लोकसभा का चुनाव भी अगले एक साल के ही अंदर होना है और अगले साल ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। जाहिर है इन चुनावों के पहले पार्टियों के बीच हो रहे इस घमासान में राजनैतिक पंडितों की दिलचस्पी बढ़ी हुई थी।