बसपा नेताओं का पार्टी से भगदड़ शुरू
अधिकांश नेता समाजवादी पार्टी का रुख कर रहे हैं
-
2011-08-02 11:53 UTC
लखनऊः जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, समाजवादी पार्टी मजबूत होती जा रही है। बसपा को छोड़ने वाले अधिकांश नेता समाजवादी पार्टी में ही शामिल हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि सपा में शामिल होकर ही वे अपना भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे। दूसरे शब्दों में कहें, तो बसपा को छोड़ने वाले उन नेताओं को लगता है कि सपा ही बसपा को चुनावी शिकस्त दे सकती है।