इंडोसल्फन का मसला: कांग्रेस राजनैतिक रूप से गलत साबित
- 2011-05-07 11:57 UTCतिरुअनंतपुरमः इंडोसल्फान नाम के कीटनाशक पर रोक के मसले पर कांग्रेस अपने आपको राज्य भर में असहज महसूस कर रही है। इस कीटनाशक के कारण राज्य के काशगढ़ जिले में हजारांे लोग मारे जा चुके हैं और हजारों विकलांग हो चुके हैं। मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन ने इस पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध की मांग करते हुए एक दिन का उपवास भी किया था। उनके उपवास में राज्य के अनेक पार्टियों के लोग शामिल हुए थे। धुर विरोधी भाजपा तक ने मुख्यमंत्री का साथ दिया था व राज्य में भाजपा के सबसे बड़े नेता राजगोपाल खुद उनके अनशन के समय वहां आकर अपना समर्थन दर्शाया था।