सीबीईसी ने सुझावों को आमंत्रित करते हुए अधिकृत आर्थिक संचालक मसौदा योजना जारी की
- 2010-12-20 17:51 UTCनई दिल्ली: केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने वैश्विक व्यापार की सुरक्षा और इसे सुसाध्य बनाने के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) के सुरक्षित मानकों के आधारभूत ढांचे के आधार पर अधिकृत आर्थिक संचालक मसौदा (एईओ) योजना जारी की।