केरल सरकार और टेकॉम के बीच चूहे बिल्ली का खेल
दोनों पक्ष टकराव से बच रहे हैं
-
2010-10-28 14:48 UTC
तिरुअनंतपुरमः केरल सरकार दुबई स्थित टेकॉम कंपनी को अंतिमेत्थम दिए हुए एक महीना से भी ज्यादा हो गया है, लेकिन स्मार्ट सिटी परियोजना पर छाए भ्रम के बादल अभी तक समाप्त नहीं हुए हैं। केरल सरकार ने वह नोटिस 1 सितंबर को ही दिया था। कहा गया था कि टेकॉम को स्थिति स्पष्ट करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया जाता है। उस नोटिस के बाद टेकॉम ने मांग की थी कि उसे 30 सितंबर तक का समय दिया जाय।