अनंतकुमार ने मंत्रियों का मजाक उड़ाया
मुख्यमंत्री को मुत्रिमंडल में फेरबदल की खुली छूट
-
2010-09-16 13:29 UTC
भोपालः भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और मध्यप्रदेश के पार्टी प्रभारी ने उस समय फिर एक नया विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल से शराबी और अय्याश मंत्रियों का निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में अनेक मंत्री ऐसे हैं जो जमकर पीते हैं और देर सुबह तक सोए रहते हैं। उनके पास पार्टी कार्यकर्त्ताओं व आमलोगों से मिलने का समय नहीं है। ऐसे लोगों को मंत्रिमंडल से निकाल दिया जाना चाहिए और उनकी जगह गंभीर लोगों को मंत्रिपरिषद में जगह दी जानी चाहिए।