उत्तराखंड में बड़े बांधों के खिलाफ जनान्दोलन
- 2010-08-21 08:58 UTCउत्तराखंड में बडे बांधों के खिलाफ वर्षों से चले जनांदोलनों को नीति-नियंताओं ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। टिहरी जैसे बड़े बांधों के खिलाफ विश्वव्यापी आंदोलन के बावजूद राज्य की सभी नदियों में छोटे-बडे पांच सौ से अधिक बांध बन रहे हैं। बिजली बनाने की जिद में सुरंगें खोदकर पहाड को खोखला किया जा रहा है। जिस उत्तराखण्ड को देवभूमि माना जाता रहा है वहां अब भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। विस्थापन से लेकर पर्यावरणीय प्रभावों के अलावा भूस्खलन के खतरों से पूरा हिमालय मौत के मुहाने पर खडा है।