दुनिया में अब तक का सबसे महंगा होगा 2024 का लोकसभा चुनाव
नकदी का राज होगा, कुल खर्च पहुंच सकता है 12 अरब अमेरिकी डॉलर
-
2024-03-30 11:34 UTC
आपने भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इस साल की शुरुआत में उनके द्वारा पेश किये गये अंतरिम बजट के बारे में जो भी सोचा हो, एक बात आपको माननी ही होगी कि वह एक ईमानदार व्यक्ति हैं। भारत सरकार के लाखों करोड़ रुपये के खर्च की अध्यक्षता करने के बाद, भी वित्त मंत्री ने स्वीकार किया कि उनके पास संसदीय चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त धन नहीं है।