आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 2024 में चुनाव प्रचार का एक प्रमुख उपकरण
एआई के जरिये मतदाताओं को प्रभावित करने की दौड़ में भाजपा बहुत आगे
-
2024-04-24 10:35 UTC
2024 के लोकसभा चुनावों में गेम-चेंजर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने पारंपरिक अभियान रणनीतियों में क्रांति ला दी है। पांच साल के अंतराल के बाद उम्मीदवारों द्वारा व्यक्तिगत रूप से मतदाताओं के घरों का दौरा करने और चाय पर बातचीत करने के युग का अन्त हो रहा है तथा तकनीकी रूप से अधिक उन्नत चुनाव अभियान का मार्ग प्रशस्त हुआ है।