केरल की अधिकांश लोकसभा सीटों पर सीपीआई (एम) को कांग्रेस के खिलाफ बढ़त
पार्टी 2019 के चुनावों में अपनी बड़ी हार का बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार
-
2024-04-20 13:06 UTC
तिरुवनंतपुरम: इसमें कोई संदेह नहीं है कि केरल में लोकसभा चुनाव प्रचार में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को स्पष्ट बढ़त हासिल है। इसमें कोई आश्चर्य भी नहीं कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन राज्य में एलडीएफ समर्थक लहर देख रहे हैं। लगभग सभी चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भी केरल में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए निर्धारित 20 सीटों में से अधिकांश पर एलडीएफ की जीत की भविष्यवाणी की गयी है।