मणिपुर हिंसा के लिए आरएसएस की नीति और भाजपा की आंतरिक प्रतिद्वंद्विता जिम्मेदार
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समय पर कार्रवाई करने में विफल रहे
-
2023-05-10 13:08 UTC
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दो समुदायों मेइती और कुकी के बीच मतभेदों को हल करने के लिए अपनी नैतिक जवाबदेही से किनारा कर लिया, और इसके बजाय बहुसंख्यक मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजातियों में शामिल करने के मुद्दे पर "समाज के दो वर्गों के बीच मौजूदा गलतफहमी" को वर्तमान नरसंहार के लिए दोषी ठहराया, जिसमें अब तक कम से कम 80 लोग मारे जा चुके हैं।