क्षेत्रीय दलों को नकार कर भाजपा से नहीं लड़ सकती कांग्रेस
राहुल के सलाहकार कहीं और से निर्देशित तो नहीं?
-
2022-09-20 11:44 UTC
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का मकसद कांग्रेस को मजबूत करना है न कि विपक्ष को एकजुट करना। जयराम रमेश भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं और उन्होंने यह बयान यात्रा के केरल पहुंचने पर दिया है, जहां वामपंथी मोर्चा की सरकार है। उनका यह बयान कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि बयान माना जाना चाहिए और साथ ही यह भी माना जा सकता है कि अपने इतिहास की सबसे दर्दनाक अवस्था से गुजर रही इस पार्टी के नेता अभी भी सुधरने या अपना अहंकार छोड़ने को तैयार नहीं हैं।