25 साल पुराने राजग को फिर से जीवंत करने की मोदी-शाह की तैयारी
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में साझेदारों के साथ भाजपा के संबंधों का लंबा इतिहास
-
2023-07-03 12:07 UTC
15 मई को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की 25वीं वर्षगांठ थी, जिसका गठन 1998 में हुआ था। 26 मई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी को याद दिलाया कि राजग के अलावा कोई भी गठबंधन एक चौथाई सदी तक बरकरार नहीं रहा है...और वह सही था। हालांकि यह भी सही है कि यद्यपि राजग ने अपने मौजूदा स्वरूप में 25 साल पूरे कर लिए हैं, गठबंधन का पहला अवतार बहुत पहले 1983 में आया था, लेकिन वह काम नहीं कर सका और एक साल बाद ही ढह गया।