अमित शाह ने गुजरात में दी साम्प्रदायिकता के जहर की नयी खुराक
2002 में मोदी द्वारा “शांति बहाल” करने का किया खतरनाक जिक्र
-
2022-11-29 10:44 UTC
गुजरात में विधानसभा चुनावों के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ, भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने इस बार गुजराती युवाओं को सांप्रदायिक बनाने के सटीक लक्ष्य के साथ सांप्रदायिकता की भरोसेमंद राह पकड़ ली। इस मिशन के साथ उन्होंने अतीत को भी खोदा और लोगों को यह बताने में संकोच नहीं किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्य में शांति स्थापित की और 2002 में असामाजिक तत्वों या दंगाइयों को "सबक सिखाया"।