किसान आंदोलन से मोदी को क्यों डरना चाहिए
सरकार जनता का सम्मान करे
-
2020-12-28 09:47 UTC
किसान आंदोलन के एक महीना से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन इसे समाप्त कराने के प्रति सरकार गंभीर नहीं दिखती। सच कहा जाय, तो मोदी सरकार इसे गंभीरता से ही नहीं ले रही। वे इसे उतनी ही गंभीरता से ले रही है, जितनी गंभीरता से वह कांग्रेस व अन्य अपने विरोधी राजनैतिक दलों को लेती है। लेकिन नरेन्द्र मोदी को यह नहीं भूलना चाहिए कि किसानों का यह आंदोलन कोई राजनैतिक पार्टी का नहीं है, जिसने जनता के बीच अपना इकबाल खो दिया हो।