मोदी ने संघ के तीन में से दो एजेंडे को पूरा कर दिया
अगस्त 5 संघ के लिए महत्वपूर्ण दिवस बन गया है
-
2020-08-13 11:21 UTC
अगर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस है और 9 अगस्त भारत छोड़ो दिवस है, तो तीसरी तारीख - 5 अगस्त - भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत करते हुए आज का स्वर्णिम इतिहास लिखा गया है। यह वास्तव में प्रधानमंत्री के लिए एक दोहरी जीत है कि रंगारंग मंदिर समारोह जम्मू कश्मीर के विभाजन की पहली वर्षगांठ पर आयोजित किया गया।