हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र संपन्न
कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे के खिलाफ परंपरा तोड़ने का लगाया आरोप
-
2019-01-12 11:03 UTC
भोपालः नवगठित मध्यप्रदेश विधानसभा का पहला सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। चार दिवसीय सत्र को अप्रिय दृश्य, आरोप प्रत्यारोप और विपक्ष द्वारा वाकआउट की एक श्रृंखला के रूप में याद किया जाएगा।