बजट में रोजगार कहां है?
वित्तमंत्री को इसकी चिंता भी करनी चाहिए थी
-
2017-02-04 12:41 UTC
मोदी सरकार अपने कार्यकाल का आधा समय बिता चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वादा था कि प्रत्येक साल दो करोड़ लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। यह वायदा तो अबतक पूरा नहीं हो सका है, लेकिन इस बजट से उम्मीद की जा रही थी कि वित्तमंत्री ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा करने के लिए कुछ कार्यक्रमो की घोषणा करेंगे। लेकिन इस मसले पर वित्तमंत्री ने अपने दो घंटे के लंबे भाषण पर कुछ कहा ही नहीं।