आर्कटिक महासागर में शोध कार्य की ओर बढ़ रहा है भारत
रूस के साथ इसके लिए हो सकता है सहयोग
-
2013-06-15 15:15 UTC
नई दिल्ली: आर्कटिक परिषद की पिछले 15 मई को एक बैठक हुई। उस बैठक में भारत को उस परिषद में ऑब्जर्वर का दर्जा मिला। यह दर्जा प्राप्त कर भारत आर्कटिक महासागर में शोध और संधान की दिशा में कदम उठाने को तत्पर हो गया है। भारत के साथ साथ चीन, इटली, जापान, दक्षिण अफ्रीका और सिंगापुर को भी इस परिषद ने ऑब्जर्वर का दर्जा प्रदान कर रखा है।