भारत
जयललिता की सक्रिय राजनीति में वापसी
तमिलनाडु में जल्द ही हो सकते हैं चुनाव
-
2015-05-15 16:00 UTC
जयललिता जयराम ने एक बार फिर साबित किया है कि वह खाक में मिलकर फिर खड़ी हो सकती है। ऐसा वह कई बार कर चुकी है। उनके राजनैतिक कैरियर में लगातार उत्थान और पतन हो रहा है। 1970 के दशक में उनकी स्थिति खराब थी और उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़कर हैदराबाद में निवास करना शुरू कर दिया था।