Loading...
 
Skip to main content

View Articles

दिग्विजय सिंह को सता रहा है अतीत

शिवराज ने सरला महेश्वरी मुकदमे को खोला
एल एस हरदेनिया - 2015-08-10 11:12 UTC
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चैतरफा हमला बोल दिया है। कुछ दिन पहले दो दशक पुराने आत्महत्याक के एक मामले को खोल दिया गया। सरला माहेश्वरी कांग्रेस की एक नेता हुआ करती थी। जलने से उनकी मौत हो गई थी। उस समय कहा गया था कि उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। उनके रिश्तेदार कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से मिले थे और उनका पैर पकड़कर उस मुकदमे की फिर से जांच कराने की मांग की थी।

भूमि आदेश पर चांडी ने किया गड़बड़झाला

विरोध के बाद आदेश लिया वापस
पी श्रीकुमारन - 2015-08-10 11:10 UTC
तिरुअनंतपुरमः स्मार्ट होना राजनीतिज्ञों के लिए अपराध नहीं है। लेकिन जब वे जरूरत से ज्यादा स्मार्ट बनने लगते हैं, तो उनके सामने समस्या आने लगती है।
भारत

काम नहीं तो वेतन नहीं

सांसदों पर पर भी यह नियम लागू करना गलत नहीं
कल्याणी शंकर - 2015-08-07 10:58 UTC
क्या काम नहीं, तो वेतन नहीं का सिद्धांत माननीय सांसदों पर भी लागू किया जाना चाहिए? पर्यटन और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कुछ दिन पहले वाराणसी में कहा था कि जिस तरह नौकरशाहों के लिए वेतन नहीं तो काम नहीं का फार्मूला लागू किया जाता है, उसी तरह सांसदों के लिए भी यही फार्मूला लागू करने पर सरकार विचार कर रही है। यदि सांसदों मे संसद को नहीं चलने दिया, तो उनका वेतन काटा जा सकता है। हालांकि सच यह भी है कि संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने महेश शर्मा के उस दावे का तुरंत खंडन कर डाला और कहा कि सरकार इस तरह के किसी प्रस्ताव पर काम नहीं कर रही है।
भारत

पाकिस्तानी आतंकी की गिरफ्तारी

अब क्या कहेगा पाकिस्तान?
उपेन्द्र प्रसाद - 2015-08-07 10:53 UTC
पिछले दिनों एक पाकिस्तानी आतंकी को जम्मू में पकड़ लिया गया। उसने 5 भारतीयों को बंधक बना रखा था और बंधक बने लोगों ने ही उसे धर दबोचा। उसके दो साथी भारतीय सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराए गए। भारत के कब्जे में आया वह आतंकी भारत के आंतरिक मामले में पाकिस्तानी हस्तक्षेप का एक जिंदा सबूत है। 2008 में मुंबई मंे हुए आतंकी हमले में भी एक आतंकी जिंदा पकड़ा गया था और उसके पाकिस्तानी होने के सबूत सामने आए थे। उस फांसी पर भी चढ़ा दिया गया है, लेकिन पाकिस्तान यह मानने को तैयार नहीं था कि उस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था। उस हमले में भारत के अलावा अमेरिका सहित अन्य कई देशों के नागरिक भी मारे गए थे। जाहिर है, भारत के पास मौका था कि वह पाकिस्तान पर बड़ा अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाता और भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए वह उसे कटघरे में खड़ा करता। पर वैसा करने में भारत विफल रहा। कुछ सप्ताह पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ मुंबई हमले को लेकर एक प्रस्ताव के खिलाफ चीन ने ही नहीं, बल्कि रूस ने भी मतदान किया और हफीज सईद के मसले पर पाकिस्तान को भारी दबाव में डालने की भारतीय कोशिश विफल रही।
भारत

भोपाल की बैठक में तीस्ता पर मुकदमे की निंदा

दंगा प्रभावितों के लिए लड़ना गैर कानूनी नहीं
एल एस हरदेनिया - 2015-08-07 10:50 UTC
भोपालः पिछले दिनों प्रदेश की राजधानी में सामाजिक कार्यकत्र्ता तीस्ता शीतलवाड़ और उनके पति जावेद आनंद के खिलाफ चलाए जा रहे मुकदमों पर चर्चा के लिए एक बैठक हुई। बैठक में, बुद्धिजीवियों, राजनीतिज्ञों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, शिक्षाशास्त्रियों, साहित्यकारों और पत्रकारों ने हिस्सा लिया। उस बैठक में सीबीआई द्वारा तीस्ता और जावेद के खिलाफ चलाए जा रहे मुकदमों की निंदा की गई और फैसला किया गया कि इसी तरह की बैठक देश के अन्य शहरों में भी आयोजित की जाएगी।
भारत

गुरदासपुर हमले का पहला सवाल

इसके पीछे कौन?
बी के चम - 2015-08-07 10:48 UTC
गुरदासपुर मे हुए आतंकी हमले ने न केवल पंजाब के लिए, अपितु पूरे देश के लिए अनेक सवाल खड़े कर दिए हैं। मारे गए तीनों आतंकियों के पास से जो सामान बरामद हुए हैं, उनसे स्पष्ट है कि वे तीनों पाकिस्तान से आए थे। लेकिन वे क्या पाकिस्तान के नन स्टेट खिलाड़ी थे या वे पाकिस्तान के सत्ता प्रतिष्ठान के समर्थन से भारत में आए थे? या वे आईएसआईएस के आतंकवादी थे? गौरतलब हो कि अभी यह प्रकाश में आया है कि आईएसआईएस ने भारत पर पूरी तरह से हमला करने का फैसला किया है। यह खबर अमेरिका के एक मीडिया संस्थान ने जाहिर की थी। या यह हमला पाकिस्तानी आईएसआई की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब में फिर खालिस्तानी आंदोलन को उभारने की कोशिश की जा रही है?
भारत

सूचना प्रवाह को रोकने की सरकारी कवायद

एम.वाई. सिद्दीकी - 2015-08-07 10:43 UTC
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक आदेश ने सरकार के तानाशाही रवैये की ताकीद कर दी है आदेश में यह कहा गया है कि गृह मंत्रालय के अधिकारियों के चैंबर में पत्रकारों को जाने की इजाजत नहीं होगी, यदि अधिकारी को किसी तरह की सूचना प्रैस को देनी होगी तो वह विभाग के सूचना अधिकारी के कमरे में आकर अपनी बात मीडिया के समक्ष रख सकेंगे। सरकार का यह फैसला भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मंत्रालय के खबरों के प्रवाह से दूर करने की चाल है। इससे सूचना का प्रवाह प्रभावित होगा और भारतीय लोकतंत्र के मर्यादाओं को ठेस लगेगी, क्योंकि मीडिया में आने वाली खबरें जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य कर रहे पत्रकारों के माध्यम से ही सामने आ पाती हैं। ऐसे में हम जिस लोकतंत्र की बातें करते हैं जहां जनता सरकार की स्वामी है, सत्ता की चाबी उसी के पास है उसके अधिकारों का सीधा-सीधा हनन होगा और यह प्रैस की स्वतंत्रता पर प्रश्न खड़ा करेगा?
भारत

दो मौतों की कहानी: कलाम के लिए सभी ने मातम मनाया

हरिहर स्वरूप - 2015-08-07 10:38 UTC
पिछला वृहस्पतिवार एक कष्टदायी दिन था। उस दिन दो अलग अलग तरह के मुसलमान को दफनाया गया था। नागपुर के जेल में याकूब अब्दुल रजाक मेमन नाम के एक मुस्लिम को फांसी पर लटकाया गया और उसे उसी दिन दफना भी दिया गया। याकूब को फांसी दिए जाने के कुछ समय बाद ही रामेश्वरम में अबुल फकीर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम को पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ दफनाया गया। मेमन को फांसी पर चढ़ते हुए किसी कैमरा को फोटो या विडियो सूट करने की इजाजत नहीं दी गई, लेकिन कलाम की अन्त्येष्टि को देश भर में दिखाया गया।
भारत

उत्तर प्रदेश किसान सभा करेगी आंदोलन

किसानों की आत्महत्या रुकने का नाम नहीं ले रही
प्रदीप कपूर - 2015-08-01 11:21 UTC
लखनऊः उत्तर प्रदेश किसान सभा ने अखिलेश सरकार की उदासी के कारण किसानो की बढ़ती दुर्दशा के प्रति चेतना फैलाने के लिए प्रदेश भर में आंदोलन करने का निर्णय किया है।
भारत

पाकिस्तान के साथ बातचीत रोकने का कोई मतलब नहीं

गुरदासपुर हमले के बाद हमारा संकल्प और मजबूत होना चाहिए
कल्याणी शंकर - 2015-07-31 16:55 UTC
पिछले सोमवार को गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के बाद हमारी आंतरिक सुरक्षा और बाहरी खतरे से संबंधित चिंताएं और गहरी हो गई हैं। दिन के उजाले में आतंकवादी सीमा पार से हमारे देश में आ धमके और हमारो नागरिकों और पुलिस को मार गिराया। यह हमारे लिए खतरे की घंटी है और इसके बाद हमें अपने खुफिया और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने की चुनौती पेश करता है।