भारत
दिल्ली चुनाव से मोदी को लेनी होगी सबक
अगले बजट को बनाना होगा लोकलुभावन
-
2015-02-14 19:05 UTC
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने नरेन्द्र मोदी को भारी झटका दिया है। नौ महीना पहले ही उनकी देश में तूती बोल रही थी। राष्ट्रीय राजधानी में भी भाजपा को शानदार सफलता मिली थी। पर इस चुनाव में भाजपा का सूफड़ा पूरी तरह साफ हो गया। दिल्ली प्रदेश बहुत छोटा है और यह एक पूर्ण प्रदेश भी नहीं है। इसके बावजूद यह देश की राजनीति के लिए बहुत ही संवेदनशील है। भाजपा की इस केन्द्र शासित प्रदेश में हार ने उसकी विरोधी पार्टियों मे भी आशा का संचार किया है और उन्हें यह सोचने का मौका दिया है कि भाजपा को हराया जा सकता है।