नीतीश को भारी पड़ रही है मोदी की चुनौती
बगावती हो रहे हैं सिपहसालार
-
2013-10-30 10:39 UTC
भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की पटना की हुंकार रैली के बाद बिहार के बदले राजनैतिक माहौल ने नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ तो रैली के दौरान हो हुए बम धमाकों ने उनकी सरकार की क्षमता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं, तो दूसरी तरफ नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए हमलों ने भी उन्हें आहत कर डाला है। मोदी के भाषण से तिलमिलाए नीतीश ने गुजरात के मुख्यमंत्री पर जिस तरह निजी हमले किए हैं, उससे उनकी प्रतिष्ठा नहीं बढ़ी है। मोदी ने उनके ऊपर विश्वासघाती, झूठा और पाखंडी होने का आरोप लगाया था। उन आरोपों को तो वे झुठला नहीं सके, उल्टे उन्होंने मोदी को ही झूठा साबित करने की कोशिश है।