पशु प्लेग (रिन्डर पेस्ट) से भारत पूर्णत: मुक्त
खुरपका-मुंहपका रोग से मुक्ति का अभियान शुरू
-
2011-10-20 12:33 UTC
भारत और विश्वभर में लगभग दो शताब्दियों तक पशुओं के लिए महामारी बने पशु प्लेग से अब पूरी तरह मुक्ति मिल चुकी है। हालांकि भारत में पशु प्लेग (रिन्डर पेस्ट) से सन् 1995 में ही छुटकारा मिल गया था, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने 28 जून, 2011 को रोम में अपने 37वें सम्मेलन में इसकी औपचारिक घोषणा की। पशु प्लेग के उन्मूलन की सफलता को यादगार बनाने के लिए खुरपका एवं मुंहपका रोग परियोजना निदेशालय, मुक्तेश्वर (नैनीताल) और भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली में स्मृति स्तंभों का निर्माण किया जायेगा।