भारत
पोलियो उन्मूलन के लिए आपात प्रतिक्रिया प्रणाली तैयार
- 2011-10-24 12:30 UTCनई दिल्ली: देश में इस वर्ष अब तक पोलियो का केवल एक मामला सामने आया है जो पोलियो उन्मूलन के लिए शुरु किए गए प्रयासों के बाद से पोलियो मुक्ति का सर्वाधिक दीर्घकालिक दौर है। इस वर्ष पोलियो के एकमात्र मामले की सूचना 13 जनवरी 2011 को पश्चिम बंगाल के हावडा से प्राप्त हुई है, जबकि 2010 में इसी अवधि के दौरान 39 मामले प्रकाश में आए थे।