लोकसभा चुनाव के लिए बसपा की तैयारी जोरों पर
मायावती चुनाव के बाद किंगमेकर की भूमिका में आना चाहती हैं
-
2012-11-27 11:20 UTC
लखनऊः विधानसभा चुनावों में मात खाने के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा प्रमुख ने लोकसभा में अपनी बेहतर स्थिति के लिए जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। वह लोकसभा चुनाव मंे ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहती हैं और इसके लिए उत्तर प्रदेश मंे ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी उन्होंने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।