Skip to main content

View Articles

भारत

क्या भ्रष्टाचार मुद्दा बन पाएगा आगामी विधानसभा चुनावों का?

उपेन्द्र प्रसाद - 2011-03-15 11:39 UTC
आने वाले दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव पांच राज्यो मंे हांेगे, जो देश के पूर्वी और दक्षिणों हिस्सों में हैं। सभी चुनावों के अपने मुद्दे होते हैं। कुछ मुद्दे सरकारी दल उठाते हैं, तो अधिकांश मुद्दे विपक्षी पार्टियां उठाती है। कुछ मसले ऐसे होते हैं, जो खुद ब खुद लोगों के सामने मौजूद होते हैं। भ्रष्टाचार आज इसी तरह का एक मुद्दा है।
भारत

अच्युतानंदन का चुनाव लड़ना अनिश्चित

क्या सीपीएम 2006 की गलती को फिर दुहराएगी?
पी श्रीकुमारन - 2011-03-14 11:10 UTC
तिरुअनंतपुरमः क्या केरल सीपीएम मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन को विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत देगी? यह एक ऐसा सवाल है, जो न सिर्फ सीपीएम कार्यकर्त्ताओं के दिमाग में घूम रहा है, बल्कि राज्य की जनता भी इस पर अटकलबाजी कर रही है।
भारत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : वाममोर्चा के हौसले पस्त

आशीष बिश्वास - 2011-03-12 18:23 UTC
कोलकाताः राज्य में विधानसभा का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीखें घोषित कर दी हैं। सभी पार्टियां चुनाव के लिए कमर कस रही हैं। लेकिन चुनाव के पहले इस बार वाममोर्चा की पार्टियों के अंदर माहौल बदला बदला सा नजर आ रहा है। दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस के अंदर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
भारत

वाम मोर्चा के हाथ से निकल जाएगा बंगाल

ममता और कांग्रेस जीत के प्रति आश्वस्त
कल्याणी शंकर - 2011-03-11 11:18 UTC
इस बार पश्चिम बंगाल के चुनाव में रिकार्ड टूटने वाला है। राजनैतिक पंडितों का मानना है कि वहां विधानसभा के आम चुनाव में ममता और कांग्रेस का गठबंधन जीत हासिल करेगा और पिछले 34 साल से चला आ रहा वाम मोर्चा का शासन समाप्त हो जाएगा। वाम मोर्चा अपनी जीत के प्रति नाउम्मीद है और ज्यादा से ज्यादा वह विधानसभा के त्रिशंकु होने की कामना कर सकता है। यदि विधानसभा त्रिशंकु हो गई तो भी उनकी इज्जत बच जाएगी। दूसरी तरफ ममता बनर्जी और उनकी सहयोगी कांग्रेस को लग रहा है कि वहां जीत उनकी जेब में है।
भारत

केरल में कांग्रेस को करना पड़ रहा है कड़ी मशक्कत

सीटों के बंटवारे का काम वहां भी आसान नहीं
पी श्रीकुमारन - 2011-03-10 09:51 UTC
तिरुअनंतपुरमः तमिलनाडु में भले ही कांग्रेस ने डीएमके को अपनी २शर्तें मानने के लिए बाध्य कर दिया हो, लेकिन पड़ोसी केरल में उसे अपने जूनियर पार्टनरों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर नाको चने चबाने पड़ रहे हैं।
भारत

करुणानिधि पर कांग्रेस का वार

राहुल की राजनीति की विजय
उपेन्द्र प्रसाद - 2011-03-09 10:35 UTC
नई दिल्लीः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करुणानिधि को सीट बंटवारे के मसले पर कांग्रेस के हाथों भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है। बिहार में मिली करारी हार के बाद बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि कांग्रेस तमिलनाडु में इस तरह का कठोर रुख अपनाएगी।

लीबिया के गृहयुद्ध के लिए जिम्मेदार कौन

अमेरिका का रवैया इस प्रकरण में एक गैर जिम्मेदार देश का रहा है
उपेन्द्र प्रसाद - 2011-03-08 10:03 UTC
लीबिया में अब गृहयुद्ध शुरू हो गया है और वहां के नेता कर्नल गद्दाफी ने वायु सेना का इस्तेमाल सघनता से करना प्रारंभ कर दिया है। यदि विरोधियों को विदेशी सैन्य सहायता नहीं मिले, तो कुछ ही दिनों में उनका प्रतिरोध समाप्त हो जाएगा। लेकिन क्या यह संभव है? पश्चिमी देशों का लीबिया के इस संकट के प्रति जो अबतक का रवैया रहा है, उससे तो यही लगता है कि वे गृहयुद्ध को इतनी जल्दी समाप्त नहीं होने देंगे।
भारत: मुख्‍य पत्‍तनों पर बढ़ता कार्गो

2011-12 के दौरान 615.70 मिलियन टन यातायात संभालने का अनुमान

विशेष संवाददाता - 2011-03-07 17:37 UTC
नई दिल्ली: पोत परिवहन मंत्री श्री जी.के. वासन ने आज लोक सभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि 2009-10 के दौरान महापत्‍तनों में 561.09 मिलियन टन यातायात सँभाला गया था और राष्‍ट्रीय समुद्रीय कार्यक्रम के अनुसार 2011-12 के दौरान 615.70 मिलियन टन यातायात संभालने का अनुमान है।
भारत

शहरी अवसंरचना तथा सेवाओं की रिपोर्ट कमलनाथ को सौंपी

विशेष संवदादाता - 2011-03-07 17:30 UTC
नई दिल्ली: शहरी अवसंरचना पर बनायी गई विशेष शक्‍ति प्राप्‍त विशेषज्ञ समिति ने आज शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ और आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री कुमारी सैलजा को नई दिल्‍ली में अपनी रिपोर्ट सौंपी।
भारत

भोपाल का नाम बदलना चाहता है आरएसएस

इस कदम का बौद्धिक वर्ग द्वारा किया जा रहा है विरोध
एल एस हरदेनिया - 2011-03-07 17:18 UTC
भोपालः संध परिवार उन मुद्दों को उठाने में बेहद ही तेज है, जिनसे समाज में धर्म के आधार पर घ्रुवीकरण होने लगता है। कुछ दिन पहले उसने नर्मदा सामाजिक कुम्भ का आयोजन किया था। उसके कारण हिन्दुओं के बीच ईसाइयों को लेकर दुर्भावनाएं फेली थी। उस कुंभ के कारण ईसाइयों के बीच असुरक्षा का जो भाव पैदा हुआ था, वह अभी भी उनके बीच मौजूद है।