प्रशासन को साफ सुथरा बनाने में गुणवत्ता की तकनीकों का उपयोग संभव
- 2011-02-07 13:13 UTCनई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री श्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उत्पादकता में सुधार लाने की तकनीकों का उपयोग प्रशासन को साफ सुथरा बनाने, सार्वजनिक सेवाओं की विश्वसनीयता में सुधार लाने और कृषि उत्पादकता में वृद्धि करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सांख्यिकी संस्थान आईएसआई उन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जो व्यापक पैमाने देश के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।