Loading...
 

View Articles

गांधी जी हर क्षेत्र के लिए आज भी प्रासंगिक

धर्मनिरपेक्षता पर हमले को हम गांधी के द्वारा ही रोक सकते हैं
एल एस हरदेनिया - 30-09-2019 11:07 GMT-0000
यह सवाल बार-बार पूछा जा रहा है कि आज के समय में गांधीजी और उनके विचारों की प्रासंगिकता क्या है? वैसे तो समाज का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें आज भी गांधी की प्रासंगिकता नहीं है। परंतु आज हमारे देश में गांधीजी की सर्वाधिक प्रासंगिकता उनके धर्मनिरपेक्षता संबंधी विचारों के कारण है।
श्रमिक दिवस (1 मई) पर विशेष

आखिर किसके लिए मनाया जाता है श्रमिक दिवस?

योगेश कुमार गोयल - 29-04-2019 11:14 GMT-0000
प्रतिवर्ष 1 मई का दिन ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ अथवा ‘मजदूर दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जिसे ‘मई दिवस’ भी कहा जाता है। मई दिवस समाज के उस वर्ग के नाम किया गया है, जिसके कंधों पर सही मायनों में विश्व की उन्नति का दारोमदार है। इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति एवं राष्ट्रीय हितों की पूर्ति का प्रमुख भार इसी वर्ग के कंधों पर होता है। यह मजदूर वर्ग ही है, जो अपनी हाड़-तोड़ मेहनत के बलबूते पर राष्ट्र के प्रगति चक्र को तेजी से घुमाता है लेकिन कर्म को ही पूजा समझने वाला श्रमिक वर्ग श्रम कल्याण सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहा है।

आखिर क्या है यह नवरात्र?

मां दुर्गा के नौ अलौकिक रूप
योगेश कुमार गोयल - 05-04-2019 10:48 GMT-0000
भारतीय समाज और विशेषकर हिन्दू समुदाय में नवरात्र का विशेष महत्व है, जो आदि शक्ति दुर्गा की पूजा का पावन पर्व है। नवरात्र के 9 दिन देवी के विभिन्न 9 स्वरूपों की उपासना के लिए निर्धारित हैं। प्रतिपदा से शुरू होकर नवमी तक चलने वाले नवरात्र नवशक्तियों से युक्त हैं और हर शक्ति का अपना-अपना अलग महत्व है। नवरात्र के पहले स्वरूप में मां दुर्गा पर्वतराज हिमालय की पुत्री पार्वती के रूप में विराजमान हैं। नंदी नामक वृषभ पर सवार शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प है। शैलराज हिमालय की कन्या होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा गया। इन्हें समस्त वन्य जीव-जंतुओं की रक्षक माना जाता है। दुर्गम स्थलों पर स्थित बस्तियों में सबसे पहले शैलपुत्री के मंदिर की स्थापना इसीलिए की जाती है कि वह स्थान सुरक्षित रह सके।

सांता क्लाॅज कौन है और कहां से आता है?

बच्चों को उपहार क्यों बांटता है सांता?
योगेश कुमार गोयल - 24-12-2018 12:13 GMT-0000
क्रिसमस का नाम सुनते ही बच्चों के मन-मस्तिष्क में सफेद तथा लंबी दाढ़ी वाले लाल व सफेद रंग के वस्त्र तथा सिर पर फुनगी वाली टोपी पहने पीठ पर खिलौनों का झोला लादे बूढ़े बाबा ‘सांता क्लाॅज’ की तस्वीर उभरने लगती है। क्रिसमस (25 दिसम्बर) के दिन तो बच्चों को सांता क्लाॅज का खासतौर से इंतजार रहता है क्योंकि इस दिन वह बच्चों के लिए ढ़ेर सारे उपहार और तरह-तरह के खिलौने जो लेकर आता है। ईसाई समुदाय के बच्चे तो सांता क्लाॅज को एक देवदूत मानते रहे हैं क्योंकि उनका विश्वास है कि सांता क्लाॅज उनके लिए उपहार लेकर सीधा स्वर्ग से धरती पर आता है और टाॅफियां, चाॅकलेट, फल, खिलौने व अन्य उपहार बांटकर वापस स्वर्ग में चला जाता है। बच्चे प्यार से सांता क्लाॅज को ‘क्रिसमस फादर’ भी कहते हैं।
विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर पर विशेष

आखिर कैसे आत्मनिर्भर बन पायेंगे देश में दिव्यांगजन?

हम उनके प्रति दया या तिरस्कार का भाव न रखें
रमेश सर्राफ - 01-12-2018 09:50 GMT-0000
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1992 में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के रूप में 3 दिसम्बर का दिन तय किया गया था। इस दिवस को समाज और विकास के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देना और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के हर पहलू में दिव्यांग लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। दिसम्बर 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांगों को ‘दिव्यांग’ कहने की अपील की थी, जिसके पीछे उनका तर्क था कि किसी अंग से लाचार व्यक्तियों में ईश्वर प्रदत्त कुछ खास विशेषताएं होती हैं। तब से भारत में हर जगह विकलांग के स्थान पर दिव्यांग शब्द प्रयुक्त होने लगा है।
गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व

सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होया

सुरजीत खरबंदा - 21-11-2018 10:16 GMT-0000
सिख धर्म के प्रथम गुरु व ईश्वर स्वरुप श्री गुरु नानक देव जी का जन्म लाहौर के तलवंडी नामक स्थान पर वर्ष 1469 में पिता मेहता कालू राम के घर माता तृप्ता की पावन कोख से कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हुआ। श्री गुरु नानक देव जी की पावन जन्म स्थली अब पाकिस्तान में ननकाना साहिब के नाम से प्रचलित है।
गोवर्धन पूजा पर विशेष

अन्नकूट के प्रसाद से की जाती है गोवर्धन पूजा

रमेश सर्राफ - 02-11-2018 20:17 GMT-0000
दीपावली के दूसरे दिन सायंकाल गोवर्धन पूजा का विशेष आयोजन होता है। गोवर्धन पूजा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में काफी महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन इन्द्र का मानमर्दन कर गिरिराज पूजन किया था।

औषधि के रूप में गोमूत्रः हकीकत या अफसाना?

डाॅक्टर अरुण मित्र - 16-09-2017 10:00 GMT-0000
मनुष्य द्वारा गोमूत्र पीने के फायदों की चर्चा सदियों से होती रही है, लेकिन पिछले तीन साल जब से नरेन्द्र मोदी की सरकार केन्द्र में बनी है, इस पर चर्चा कई गुना ज्यादा हो गई है। हम जिस भी चीज को खाएं या पीएं उसके बारे में हमें पूरी तरह निश्चिंत हो जाना चाहिए कि उससे कोई नुकसान नहीं है और यदि किसी चीज को औषधि बताई जा रही हो, तो उसके बारे में भी पूरी तरह से सबूत प्राप्त कर लेनी चाहिए।

ओ गंगा तुम बहती हो क्यों!

समीर राज सिंह - 22-08-2017 16:27 GMT-0000
विस्तार है अपार, प्रजा दोनो पार
करे हाहाकार, निरूशब्द सदा
ओ गंगा तुम, ओ गंगा बहती हो क्यों ?
नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई
निर्लज्ज भाव से, बहती हो क्यों ?
ओ गंगा तुम..गंगा बहती हो क्यों !

स्वच्छ भारत के कई चेहरे

अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है
सुगतो हाजरा - 19-09-2015 15:39 GMT-0000
शुक्रवार की सुबह को मैंने यमुना के आईटीओ पुल पर एक दंपति को देखा। वे दोनों आॅफिस जा रहे थे, लेकिन नदी के ऊपर बने पुल पर रुके। महिला ने फूल से भरे एक थैले को पानी में फेंका। उसमें पूजा की बची हुई अन्य सामग्रियां भी रही होंगेी। फेंकते समय वे दोनों नदी के सामने श्रद्धा से अपना सिर भी झुका रहे थे। मेरी कोशिश श्रद्धा में झुकी उनकी तस्वीर खींचने की थी, लेकिन वह कोशिश विफल हो गई, क्योंकि गलती से मैंने अपनी ही तस्वीर ले ली थी।