Loading...
 

View Articles

एक राष्ट्र एक चुनाव की योजना पर काम कर रही है मोदी सरकार

परन्तु इसके विरुद्ध है विपक्षी पार्टियों का कड़ा विरोध
के रवींद्रन - 19-12-2022 16:06 GMT-0000
सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति करने वाली भारत की कॉलेजियम प्रणाली, जिसे केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने भारत के संविधान के लिए ‘बाहरी’ तत्व बताया है, पर गतिरोध एवं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को निशाने पर लेने के बादउन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के पसंदीदा धुन – एक राष्ट्र, एक चुनाव –को ‘अपने मालिक के स्वर’ (हिज मास्टर्स वायस अर्थात् पुराने एचएमवी रिकार्ड)की तरह बजाना शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक प्रासंगिकता बनाये रखने के लिए संघर्षरत कांग्रेस और बसपा

कांग्रेस ने शुरु की यात्राएं, बसपा ने बैठकों की श्रृंखला, पर कठिन है डगर
प्रदीप कपूर - 17-12-2022 12:14 GMT-0000
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पार्टी के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर निर्भर है।राहुल गांधी के संदेश को फैलानेके लिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में राज्य स्तरीय यात्रा भी निकाली।ये यात्राएं राज्य के हर जिले में आयोजित की गयीं और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इसमें भाग लिया और राज्य में लोगों की समस्याओं पर प्रकाश डाला।

भारत का अगला आई-टी बूम होगा कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संबंधित विज्ञान

वैश्विक सर्वेक्षण में दुनिया भर में तकनीकी प्रतिभा की गंभीर कमी का खुलासा
के रवींद्रन - 16-12-2022 10:39 GMT-0000
कंपनियों के एक वैश्विक सर्वेक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) (एआई) और संबंधित विज्ञान में तकनीकी प्रतिभा की गंभीर कमी का पता चला है, जो नये उत्पादकता उपकरण की ओर बदलाव को धीमा करने का खतरा पेश कर रही है।

भारत की अध्यक्षता में 2023 जी 20 सम्मेलन का प्राथमिक एजंडा हो परमाणु निरस्त्रीकरण

मानवाधिकारों की रक्षा और समानता के लिए खड़े हों सदस्य देश
डॉ. अरुण मित्रा - 15-12-2022 10:30 GMT-0000
20 देशों के समूह, उपनाम जी 20,में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, केनडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की,यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघशामिल हैं।अब तक जी20 के सात शिखर सम्मेलन हो चुके हैं।पहले की मेजबानी अमेरिका ने वर्ष 2008 में की थी। शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता बारी-बारी से प्रत्येक देश में होती है।इस वर्ष जी 20 का नेतृत्व करने की बारी भारत की है।

2024 के चुनाव में कांग्रेस और क्षेत्रीय दल दे सकते हैं भाजपा को कड़ी टक्कर

विपक्ष की ठोस एकता है भाजपा के खिलाफ सफलता की एकमात्र गारंटी
कल्याणी शंकर - 14-12-2022 12:10 GMT-0000
अब जब गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने अपना फैसला दे दिया है, तो आगे क्या? प्रमुख दलों में से प्रत्येक को कुछ लाभ हुआ लेकिन कुछ नुकसान भी हुआ।उनके और विपक्ष के सामने तात्कालिक चुनौती है 2024के आम चुनावों से पहले अपनी-अपनी स्थितियों को दुरुस्त करने की।

विश्व का प्रमुख फार्मेसी हब के रूप में तेजी से उभर रहा है भारत

भारतीय दवाओं ने पश्चिमी स्वास्थ्य सेवाओं की लागत कम कर दी
नन्तु बनर्जी - 13-12-2022 12:14 GMT-0000
भारत में कुछ ही विनिर्माण उद्योग ऐसे हैं जिसने पिछले चार दशकों में दवा उद्योग की तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।भारतीय दवा उद्योग का वर्तमान में उत्पादन की मात्रा के हिसाब सेदुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्थान है।घरेलू खपत और निर्यात बढ़ने से उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है।उद्योग पिछले नौ वर्षों में 9.43 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ रहा है।जेनेरिक दवाएं, ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) दवाएं, थोक दवाएं, टीके, अनुबंध अनुसंधान और निर्माण, बायोसिमिलर और बायोलॉजिक्स उद्योग के कुछ प्रमुख खंड हैं।भारत में सबसे अधिक फार्मास्युटिकल निर्माण सुविधाएं भी हैं जो यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) के अनुरूप हैं।

विधानसभा और उपचुनावों के नतीजों ने उजागर की भाजपा की खामियां

गुजरात जीत को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना 2024 में काम न आयेगा
अरुण श्रीवास्तव - 12-12-2022 13:37 GMT-0000
नरेंद्र मोदी एक "मजबूत और करिश्माई नेता" हैं, जैसी धारणा की असत्यता बुरी तरह उजागर और चकनाचूर हो गयी है।गुजरात और हिमाचल विधानसभाओं और दिल्ली नगर निगम के चुनावों के साथ-साथ राज्यों में सात विधानसभा सीटों के उपचुनावों के परिणामों से यह स्पष्ट हो जाता है कि आरएसएस और मोदी के नेपथ्य में काम कर रहे लोगों की कड़ी मेहनत से बनायी गयी “मजबूत नेता” की इमारत सीधे नीचे गिर गयी है।

गुजरात में भाजपा की बड़ी जीत 2024 के चुनाव का संकेत कदापि नहीं

विपक्ष के पास अभी भी मौका है, बशर्ते कांग्रेस और क्षेत्रीय दल मिलकर काम करें
नित्य चक्रवर्ती - 10-12-2022 10:54 GMT-0000
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी जीत दिलायी है, तथा कांग्रेस को महात्मा गांधी के राज्य में सबसे खराब आपदा का सामना करना पड़ा।लेकिन जिस तरह से पीएम सहित भाजपा नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया नतीजों को कांग्रेस के अंत और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावित जीत के रूप में पेश कर रहे हैं, उसका पर्याप्त आधार नहीं है।

भाजपा की राज्य सरकारें कर रही शैक्षणिक संस्थानों की साम्प्रदायिक सफाई

नरेंद्र मोदी के शासन में हिंदुत्व शासन का असली चेहरा उजागर
प्रकाश कारत - 09-12-2022 11:20 GMT-0000
गवर्नमेंट न्यू लॉ कॉलेज इंदौर और कुछ अन्य जगहों में हाल के दिनों में जो कुछ हुआ है, वह इस बात की ओर इशारा करता है कि समाज में उत्पन्न की गयीगहरी सांप्रदायिकता और ध्रुवीकरण अब शिक्षा व्यवस्था को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं।

एमसीडी चुनाव में आप की बड़ी जीत ने दिया उसकी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा

नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे अरविंद केजरीवाल
डॉ. ज्ञान पाठक - 08-12-2022 10:33 GMT-0000
दिल्ली नगर निगम के चुनाव परिणामों ने उभरते हुए राजनीतिक सितारे - अरविंद केजरीवाल के कद को और चमका दिया है, जिसने न केवल भाजपा को हतोत्साहित किया है, बल्कि इसकी राष्ट्रीय संभावनाओं को भी प्रभावित किया है, जिसके कारण 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कुछ राजनीतिक मंथन हो सकता है।