Loading...
 

View Articles

भारत

राज्यसभा में भी बढ़ने लगा दागियों का ग्राफ

ओ.पी. पाल - 20-06-2010 03:14 GMT-0000
भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में 55 सीटों के लिए हुए चुनाव में निर्वाचित हुए उम्मीदवारों में 14 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं जिनसे यह साबित होने लगा है कि राजनीतिक दल लोकसभा की तरह राज्यसभा में राजनीति का अपराधीकरण करने में सक्रिय हो गये हैं। यही नहीं इन 14 दागियों में पांच सांसदों पर तो हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और जालसाजी के अलावा भ्रष्टाचार जैसे संगीन मामले लंबित हैं।

मणिपुर की आर्थिक हालत खराब

केन्द्र को सख्त कदम उठाने होंगे
बरुण दासगुप्ता - 19-06-2010 10:20 GMT-0000
कोलकाताः मणिपुर के खिलाफ लगाये गये प्रतिबंध को नगा छात्रों ने आंशिक रूप से हटाने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन इससे हालात अभी सुधरे नहीं हैं। सड़क जाम करके नगा छात्रों ने मणिपुर के लोगों का जीना हराम कर दिया था। अभी भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है और केन्द्र को वहां की स्थिति से निबटने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।
भारत

अमेरिका के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश

भोलाप गैस त्रासदी पर रवैया अपत्तिजनक
कल्याणी शंकर - 18-06-2010 12:25 GMT-0000
वांशिंगटनः भोपाल गैस त्रासदी पर उघर भारत में कोर्ट का एक फैसला आया है और इधर मैक्सिको की खाड़ी में तेल लीक का एक हादसा हुआ है। भोपाल में गैस लीक का हादसा हुआ था। भोपाल के हादसे के लिए यूनियन कार्बाइड नाम की एक अमेरिकी कंपनी जिम्मेदार थी। और मेक्सिको की खाड़ी में हुए तेल लीक के लिए ब्रिटेन की एक कंपनी जिम्मेदार है।

ममता बनर्जी के इर्द गिर्द व्यापारियों का जमावड़ा

बंगाल के उद्योगों के विकास की संभावना
नन्तु बनर्जी - 17-06-2010 11:53 GMT-0000
कोलकाताः शहरी निकायों के चुनाव के बाद राज्य के 81 निकायों मे 50 से भी ज्यादा पर ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस का कब्जा हो चूका है। कोलकाता महानगर और प्रतिष्ठित साल्ट लेक सिटी पर भी उनकी पार्टी का कब्जा है। चुनाव के पहले ही यह पता चल रहा था कि ऊंट किस करवट बैठ रहा है। 2009 के लोकसभा चुनाव में ही ममता बनर्जी ने वाम पार्टियों के वर्चस्व को तोड़तें हुए राज्य में सबसे ज्यादा सीटों पर विजय हासिल करने का श्रेय हासिल कर लिया था। नगर निगम चुनाव के बाद अब यह बिल्कुल जाहिर हो गया है कि राज्य की सत्ता भी अब उनके हाथ में ही आने वाली है। सिर्फ विधानसभा चुनाव होने का इंतजार है।

भोपाल गैस त्रासदी पर छिड़ा विवाद

ये तो तमाशा है, इससे अन्याय का परिमार्जन नहीं होगा
अवधेश कुमार - 17-06-2010 07:49 GMT-0000
देश में ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है मानो इतनी बड़ी अनहोनी हो गई जिसका किसी को इल्म तक नहीं था। 25 सालों से भोपाल गैस कांड के पीड़ित एवं उनको न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले पराजित हो रहे हैं, केन्द्र और राज्य की आती जातीं सरकारों के कानों पर जूं तक रेंगने का संकेत नही मिला, और अब अचानक ऐसा लग रहा है मानो सब सच्चे न्याय के लिए समर्पित हैं।

डुमरियागंज के उपचुनाव नतीजे से बसपा के हौसले बुलंद

सपा और कांग्रेस को अपनी रणनीति पर सोचना होगा
प्रदीप कपूर - 17-06-2010 07:45 GMT-0000
लखनऊः डुमरियागंज विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद बसपा का उत्साह देखते बन रहा है। 2007 में हुई विधानसभा के आमचुनाव में मिली जीत के बाद बसपा ने एकाध अपवाद को छोड़कर विधानसभा के सभी उपचुनावों में जीत हासिल की है। इस बार उपचुनाव जीतने के बाद तो मायावती ने घोषणा कर दी है कि अब उनकी पार्टी 2012 के आमचुनाव के पहले होने वाले किसी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी ही नहीं।

नीतीश की भाजपा नीति और नरेन्द्र मोदी

गुड़ खाए पर गुलगले से परहेज
उपेन्द्र प्रसाद - 14-06-2010 09:16 GMT-0000
नितिन गडकरी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी को जो जोर का झटका मारा है, वह देश की दूसरी सबसे बड़़ी पार्टी को बहुत दिनों तक याद रहेगा। कार्यकारिणी की बैठक के बाद हुई रैली का नाम भाजपा ने स्वाभिमान रैल रखा था, लेकिन नीतीश ने भाजपा के कथित स्वाभिमान की हवा रैली के एक दिन पहले ही निकाल दी।

नाराज नीतिश ने किया रात्रि भोज कैंसिल, अपमानित बीजेपी बचाव की मुद्रा में

एस एन वर्मा - 12-06-2010 13:14 GMT-0000
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के विज्ञापन ने प्रदेश में चल रही बीजेपी और जद यू के गठबंधन की सरकार को इतना नाराज कर दिया कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने आज की रात्रि भोज तक कैंसिल कर दी। उधर,बीजेपी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन का कहना है कि राष्ट्ीय कार्यसमिति में देर तक राष्ट् निर्माण पर चर्चा होनी है इसलिए हमलोगों ने निर्णय किया कि डिनर हेाटल में ही लिया जाएगा।

नरेंद्र मोदी के विज्ञापनों ने किया नीतिश का मिजाज गरम

एस एन वर्मा - 12-06-2010 12:14 GMT-0000
नई दिल्ली। बिहार में बीजेपी और जद यू के मधुर गठबंधन में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण खटास पैदा हो गयी है। दो दिवसीय राष्ट्ीय कार्यकारिणी के मौके पर नरेंद्र मोदी से संबंधित विज्ञापनों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के मिजाज केा गरम कर दिया है। जबकी नरेंद्र मेादी केा लेकर नीतिश कुमार द्वारा की गयी टिप्पणी ने बीजेपी नेताओं को परेशान कर दिया है।

केन्द्र सरकार भी है भोपाल गैस कांड का एक अभियुक्त

यूनियन कार्बाइड को लाइसेंस मिला कैसे?
नन्तु बनर्जी - 12-06-2010 10:23 GMT-0000
यदि भोलाल गैस कांड मंे दोषियों को कम सजा मिलने का कोई जिम्मेदार है, तो वह है केन्द्र सरकार और उसकी एजेंसी सीबीआई। सीबीआई ने आरोप कुछ ऐसे तरीके से तैयार किया था कि उससे ज्यादा सजा दी ही नहीं जा सकती थी। कानून की जिस धारा के अंदर मुकदमा दर्ज किया गया था, उस धारा के तहत अधिकतक दो साज की सजा हो सकती थी और अदालत ने दोषियों को वह अधिकतम सजा सुना दी है।