भारत
चौहान पर इस्तीफा के लिए दबाव बढ़ा
व्यापम मौतों ने भाजपा नेतृत्व को किया विभाजित
-
2015-07-08 15:27 UTC
भोपालः क्या शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के पद से हट रहे हैं? स्थानीय अखबारों में छप रही खबरें इसी तरह का संदेश जारी कर रही हैं। जो अखबार मुख्यमंत्री की चापलूसी करने के लिए कुख्यात हैं, वे भी कुछ इसी तरह की खबरें छाप रहे हैं। दैनिक भाष्कर ने अपने पहले पेज पर एक संपादकीय लिखा है। पहले पेज पर संपादकीय असामान्य परिस्थितियों में ही लिखा जाता है।