भारत
सौ दिन मोदी सरकार के
बेहतर भविष्य की संभावनाओं से भरपूर
-
2014-09-03 12:50 UTC
नरेन्द्र मोदी सरकार के सौ दिन पूरे हो गए हैं। किसी भी सरकार की उपलब्धियों का आकलन करने के लिए 100 दिन का समय काफी नहीं होता है। खासकर भारत जहां की सारी व्यवस्थाएं बहुत ही सुस्त हैं, शुरुआती 100 दिन में किसी प्रकार की उपलब्धि की उम्मीद भी कोई मायने नहीं रखती। फिर भी देश की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए मतदान किया, उस माहौल में नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए कुछ कर गुजरना बहुत जरूरी था और यदि कहा जाय कि मोदी ने अपने समर्थक मतदाताओं को निराश नहीं किया है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा।