नये रूप में राहुल
कांग्रेस भाजपा का सामना करने को तैयार
-
2014-01-20 12:03 UTC
पिछले शुक्रवार को कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी के भाषण को सुनकर तो ऐसा ही लगता है कि अब वे लय में आने लगे हैं। उनके विरोधी चाहे जो कहें, लेकिन उनका वह भाषण बहुत ही शानदार था। सच कहा जाय तो जयपुर सम्मेलन के बाद उनका यह दिया गया अब तक का सबसे अच्छा भाषण था। गौरतलब है कि जयपुर सम्मेलन में ही उनके कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने की घोषणा की गई थी।